करीना कपूर खान ने दोस्त मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रोमांटिक फोटो पर कॉमेंट कर पूछा यह सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग न्यू ईयर के मौके पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी, जिसपर अब करीना कपूर खान का रिएक्शन आया है। करीना कपूर ने कॉमेंट करते हुए मलाइका और अर्जुन से एक सवाल पूछा है। 


करीना कपूर खान ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “मेरे दो फेवरेट लोग, मेन्यू क्या है आज?” गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि यह एक नए दिन की शुरुआत है, नई सुबह है, नया साल है, 2021, शुक्रिया। मलाइका की इस पोस्ट पर फैन्स ने कॉमेंट कर प्रतिक्रिया दी थी। मलाइका ने एक ग्रुप फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह बहन अमृता अरोड़ा, अर्जुन और करीबी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आई थीं।

इससे पहले मलाइका ने गोवा वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई थीं। एक फोटो में मलाइका पूल में एंट्री करती दिखाई दी थीं, वहीं, अर्जुन कपूर पूल में खड़े होकर मलाइका की तस्वीरें क्लिक करते नजर आए थे।

अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे। इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान और यामी गौतम लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के लिए धर्मशाला पहुंची थी। इसके अलावा अगली फिल्म में अर्जुन, परिणीति चोपड़ा के साथ एक बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Comments