Bigg Boss 14: अली गोनी ने राखी सावंत को कहा- पागल औरत, बोले- बहुत टॉर्चर करूंगा

 

Bigg Boss 14: अली गोनी ने राखी सावंत को कहा- पागल औरत, बोले- बहुत टॉर्चर करूंगा


रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने अली गोनी को टारगेट करना शुरू कर दिया है। शो के नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें राखी ने अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिश्ते पर सवाल उठाती नजर आती हैं। यह सुनकर अली इतना भड़क जाते हैं कि वह राखी सावंत को पागल औरत बोल देते हैं। 

वीडियो में राखी कहती हैं, ''अली जी क्या लव-लपाटा करते रहते हो।'' अली कहते हैं, ''मेरी जान है वह। मैं उससे प्यार करता हूं।'' इसके बाद राखी, अली को छेड़ते हुए उन्हें लव यू बोलती हैं। इस पर अली कहते हैं कि तेरे साथ लव यू चुप।

राखी, अली से जैस्मिन को लेकर बोलती हैं, ''आपकी गर्लफ्रेंड हैं तो आप जरूर बोलेंगे। यह सुनकर अली कहते हैं, ''आप कौन होती हैं ये डिसाइड करने वाले वो कौन है मेरी। गलत टारगेट ढूंढ़ रहे हैं आप।'' 

https://twitter.com/i/status/1344900963652440064

अली आगे कहते हैं, ''कोई कुछ आपको बोलेगा तो चलेगा। मैं कुछ भी आपके पुराने दिनों को लेकर बोलूंगा तो चलेगा।'' राखी बोलती हैं, ''पुराना कहां, मैं जो अभी देख रही हूं वही बोल रही हूं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि अली, राखी सावंत को पागल औरत तक बोल देते हैं। वह कहते, ''मैं अभी आपको देखकर कहूं कि आप पागल औरत हो तो चलेगा। मैं भी बहुत गटर हूं फिर। हर चीज कैमरे के लिए नहीं होती है। बहुत टॉर्चर करूंगा, मुंह पर बोल रहा हूं।''

बताते चलें कि गुरुवार के एपिसोड मे जैस्मिन भसीन, अली से कहती हैं कि वह उन्हें प्रपोज करें और उनकी फैमिली का दिल जीते ताकि दोनों आगे चलकर शादी कर सकें। अली और जैस्मीन पिछले कई सालों से एक-दूसरे के दोस्त हैं लेकिन अब दोनों इस रिश्ते को आगे ले जाकर शादी करना चाहते हैं।

Comments