अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर करीना कपूर-सैफ अली खान तक, ये सेलेब्स साल 2021 में बनने वाले हैं पैरेंट्स

 

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर करीना कपूर-सैफ अली खान तक, ये सेलेब्स साल 2021 में बनने वाले हैं पैरेंट्स




साल 2021 में कई सेलेब्स पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान-करीना कपूर, अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी समेत अन्य कई सितारे शामिल हैं। इन एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर फैन्स को चौंका दिया था। अब जल्द ही इन सेलेब्स के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। 


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
आईपीएल के लिए दुबई जाने से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जल्द अपने पैरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। अनुष्का ने बेबी बंप के साथ अपना एक फोटो शेयर कर बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। पिछले साल अगस्त में करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। करीना कपूर इस साल फरवरी या मार्च की शुरुआत में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। घर में आने वाले नए मेहमान को लेकर अनीता के पति रोहित रेड्डी काफी खुश हैं।

सागरिका घटगे और जहीर खान
एक्ट्रेस सागरिका घटगे और क्रिकेटर जहीर खान भी जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं हालांकि दोनों ने पब्लिकली इस बात की जानकारी दी है। कुछ समय पहले कपल के एक करीबी ने मुंबई मिरर से इस खबर की पुष्टि की थी।

जानकी पारेख और नकुल मेहता 
जानकी पारेख और नकुल मेहता पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। उन्होंने बीते नंवबर महीने में इसकी खबर दी थी। जानकी और नकुल इस साल फरवरी में माता-पिता बनने वाले हैं।

नमन शॉ और नेहा मिश्रा
टीवी एक्टर नमन शॉ और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा के घर में नया मेहमान आने वाला है। नेहा की डिलीवरी डेट कन्फर्म तो नहीं है लेकिन साल 2021 में दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

अदिति शिरवाइकर और मोहित मलिक 
अदिति शिरवाइकर ने लगभग 10 साल पहले मोहित मलिक से शादी की थी। अब दोनों जल्द ही पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। अदिति मई में बच्चे को जन्म देंगी।

Comments