ना तो वक्त वक्त एक सा रहता है ना रंग रूप, ये बात हर इंसान मानता है. दशकों से बॉलीवुड स्टार दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. इस दौरान हर एक्टर का लुक और स्टाइल समय के साथ-साथ बदलता रहा है.
ऐसे ही 90 के दशक की कई एक्ट्रेस रही हैं जिनका लुक पहले से काफी बदल चुका है, जब इन एक्ट्रेस की पहली भी आई तब वो आज से काफी अलग दिखती थीं. आज की स्टोरी में हम आपको 90 के दशक की उन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं.
काजोल- 90 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक काजोल ने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि शुरुआती समय में काजोल के लुक को लेकर उनकी काफी आलोचना होती थी. उस कई सालों बाद भी काजोल बेहद खूबसूरत और पहले के काफी अलग दिखती हैं.
रवीना टंडन- 90 के दशक की एक और मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया. उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. आज भी रवीना बेहद हसीन दिखती हैं.





Comments
Post a Comment