Viral Video: अब 'डांसिंग आंटी' ने अपने डांस से मचाया धमाल, रातोंरात बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन

viral dance video 2019 women dancing on simmba song aankh marey on social media



जोरदार गाना बजे और लोग न थिरकें ऐसा हो ही नहीं सकता लेकिन कुछ लोग ऐसी अदाओं के साथ थिरकते हैं कि बस जनता उन्हें देखती रह जाती है। अक्सर ऐसा शादियों में होता है जब या तो कोई अंकल या कोई आंटी मस्त डांस करके महफिल लूट ले जाते हैं। जी हां, हाल ही में सिंबा फिल्म के गाने 'आंख मारे' पर एक आंटी ने ऐसा जबरदस्त डांस किया है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो से लोगों की नजरें ही नहीं हट रहीं हैं। 

फेसबुक पर एक विडियो खूब वायरल हो रहा है। इस 48 सेकेंड के वीडियो में एक आंटी पुरे दिल से बेफिक्र होकर डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कोई इनके 'डांसिंग आंटी' कह रहा है तो कोई रणवीर और सारा के डांस मूव्स से तुलना कर रहा है। कुछ भी हो आंटी के गजब के डांस की तारीफ तो बनती है। 



Comments