
''ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन...
जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन...''
प्यार के आगे उम्र की सीमा और जन्म के बंधनों को तोड़ने की बात करती जगजीत सिंह की गाई यह गजल सालों से कई महफिलों को गुलजार करती रही है। प्यार में उम्र की सीमाएं तोड़ती ऐसी ही एक तस्वीर कुछ दिन पहले देखने को मिली, जब खबरें आईं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे अमरीकी गायक और अपने दोस्त निक जोनास के साथ सगाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों सेलिब्रिटियों को तमाम जगहों से बधाई संदेश मिलने लगे। हालांकि प्रियंका और निक ने खुद अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की लेकिन उन्होंने सगाई की खबरों पर मिल रहे बधाई संदेशों को नकारा भी नहीं। इन बधाई संदेशों के साथ-साथ एक और मुद्दे पर बहस होने लगी कि किसी संबंध में उम्र का फासला कितना मायने रखता है। साथ ही शादी के लिए लड़की का लड़के से उम्र में बड़ा होना सामाजिक ताने-बाने के विपरीत तो नहीं है।
Comments
Post a Comment