
बॉलीवुड में किसी से प्यार करना और ब्रेकअप करना आम बात है,यहाँ किसी से प्यार या ब्रेकआप करना नार्मल बात है । और कुछ रिलेशनशिप तो बस कुछ वक़्त के लिए ही होती है। जो कभी शादी तक नहीं पहुंच पाते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सगाई तो कि लेकिन किसी कारण से ये सगाई टूट गई और उनकी शादी नहीं हो पायी। तो चलिए चर्चा करते है ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में,जिन्होंने प्यार तो किया पर अपने रिश्ते हो शादी के अंजाम तक नहीं पंहुचा पाए।
बॉलीवुड के हरदिल अज़ीज़ अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर जोडिय़ों में से एक थे हर तरफ इनके चर्चे थे।इन दोनों ने सगाई तो की,लेकिन बाद में किसी कारण से ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। साल 2002 में अमिताभ बच्चन जी के बर्थंडे पर दोनों ने सगाई की थी।पर फरवरी 2003 मे दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.और इनका ये रिश्ता टूट गया।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी,और इन्होने कई फिल्मे भी साथ में की है,साल 1994 में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा आई थी।जो बड़ी हिट हुए थी, फिल्म के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे।सुनने में आया था की अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने चुपके से सगाई भी कर ली थी, लेकिन उसके बाद दोनों की अलग होने की खबर आ गई ।पर ये बात सच तब साबित हुए जब रवीना टंडन अपने ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में आगयी।
टी.वी सीरियल से अपने करीयर की शुरुआत करने वाली साक्षी ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनायी है, अभिनेत्री साक्षी तंवर की शादी मशहूर सिंगर विशाल डडलानी से तय हुई थी। लेकिन इन दोनों की सगाई किसी वजह से शादी तक नहीं पहुंच पायी और इनका रिश्ता टूट गया। बाद में विशाल ने तो किसी ओर से शादी भी कर ली लेकिन साक्षी तंवर आज तक कुंवारी हैं।
जब सलमान खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की तक सलमान खान और संगीता बिजलानी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे।और ये प्यार सिर्फ सगाई ही नहीं शादी के कार्ड तक भी पहुंच गया था.जी हा इन दोनों स्टार्स ने सगाई भी कर ली थी। और इतना ही नहीं दोनों की शादी के कार्ड भी छाप गए थे। लेकिन अभिनेत्री सोमी अली के कारण इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।इसकी वजह सोमी थी,जब सलमान खान की लाइफ में सोमी की एंट्री हुई तो यह बात संगीता को बिल्कुल नहीं पसंद आई और संगीता ने सलमान के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया। फिर संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली।पर सलमान अभी तक कुंवारे है।




Comments
Post a Comment