शास्त्रों के अनुसार इन 6 लोगों को नहीं बतानी चाहिए अपनी गुप्त बातें, फंस सकते हैं मुसीबत में




हम सब की कुछ ना कुछ सीक्रेट बातें होती ही हैं जो हम सबसे छुपाकर रखते हैं लेकिन कुछ लोग किसी और पर विश्वास करके अपनी सारी गुप्त बातें उन्हें बता देते हैं और जब वो व्यक्ति धोखा दे जाता हैं तो मुसीबत में फंस जाते हैं। ‘घर का भेदी लंका ढ़ाए’ यह कहावत तो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं ऐसा धोखा कई बार हमारे साथ भी हो जाता हैं। इसलिए अपनी गुप्त बातें सब को नहीं बतानी चाहिए। आपको बता दें कि महाभारत के तीर्थयात्रा पर्व में 6 ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिनके सामने हमें गुप्त बातें नहीं करनी चाहिए। आईये आपको बताते हैं वे छः लोग कौन कौन है..


1- महिला


अपनी कोई भी सीक्रेट बात किसी महिला को नहीं बतानी चाहिए। कुछ लोग महिलाओं पर इतना विश्वास करते हैं कि वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सभी राज बता देते हैं वे कुछ ऐसी बातें भी बता देते हैं जो किसी को नहीं बतानी चाहिए और बाद में जब वह महिला उस राज को सबके सामने उजागर कर देती है तो बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ जाते हैं। आपने सुना होगा कि महिलाओं का स्वभाव चंचल होता है और वे अपने मन में कोई भी बात ज्यादा समय तक टिकाकर नहीं रख सकती। कई बार तो महिलाएं ना चाहते हुए भी कुछ ऐसी बातें सबके सामने बोल जाती हैं जिससे घर परिवार की बेज्जती होने का डर रहता है। इसलिए महिलाओं को अपने राज कभीं नहीं बताने चाहिए।

2- मूर्ख


मूर्ख लोगों से भी अपनी गुप्त बातें हमेशा छुपाकर रखें। क्योंकि मूर्ख व्यक्ति को अच्छे बुरे की समझ नहीं होती। मान लो अगर आपने किसी मूर्ख व्यक्ति को अपनी कोई गुप्त बात बता दी और उसने वहीं बात आपके किसी दुश्मन को बता दी तो आप सोच सकते हैं कि वह आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं और उस बात को लेकर आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है। इसलिए भलाई इसी में है कि मूर्ख लोगों से दूरी बनाकर रखें और उन्हें अपने जीवन की कोई सीक्रेट बात ना बताएं।

3- बच्चा



बच्चें बड़े ही नादान होते हैं और वे ज्यादा समझदार नहीं होते। बच्चों को तो ये भी नहीं पता होता कि किसके सामने कौन सी बात करनी है या कौन सी नहीं। बच्चों को कोई भी बहला-फुसला कर बात पूछ सकता है और वो आसानी से बता भी देते हैं। ऐसे में समझदार होने के नाते आपको ही इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चों को कभी भी कोई गुप्त जानकारी ना दें वरना आपको इसका बहुत बड़ा दुष्परिणाम भुगतना पड़ सकता हैं।

4- लालची


लालची व्यक्ति पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी लालची व्यक्ति को अपनी गुप्त बातें बताते हैं तो आप से बड़ा मूर्ख कोई नहीं है क्योंकि लालची व्यक्ति को कोई भी पैसों का लालच देकर आप की गुप्त बातें पूछ सकता है और वह बिना सोचे समझे अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए आपकी बात किसी ओर को बताने में जरा भी नहीं हिचकिचाएगा और वह आपके द्वारा बताई गई सारी बातें दूसरों को बता देगा। इसलिए लालची व्यक्ति से अपनी गुप्त बातों को साझा नहीं करना चाहिए।

5- नीच पुरुष


नीच पुरुष से आप हमारा मतलब समझ गए होंगे, वो व्यक्ति जो अपने निजी फायदे के लिए चोरी, डकैती, लूट और मुनाफाखोरी जैसे काम करता है। ऐसे व्यक्ति कभी किसी के सगे नहीं होते और आपकी बात आसानी से किसी को भी बता सकते हैं और आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। इसलिए ऐसे नीच पुरुषों से किसी भी हालत में अपनी गुप्त बातें शेयर ना करें।

6- उन्माद के लक्षण वाला व्यक्ति




जिसमें आपको उन्माद या पागलपन के लक्षण दिखाई देते हैं उनसे भी ज्यादा मेल जोल ना बढ़ाए और उन्हें अपनी गुप्त बातों की जानकारी देने से बचें। उम्मीद है कि आप महाभारत में बताए गए इन 6 किस्म के लोगों के बारे में जान गए होंगे और आगे से इन बातों का जरूर ध्यान रखेंगे।




    Comments