
बॉलीवुड की तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कई फेमस कॉमेडियन होते हैं जो अपनी कॉमेडी के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। ब्रह्मानंदम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस कॉमेडियन में से एक हैं। ब्रह्मानंदम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम करके विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।
ब्रह्मानंदम को कई बड़े फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रह्मानंदम को पांच नदी अवार्ड, 1 फिल्म फेयर अवार्ड साउथ और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी हॉट सभी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पदम श्री पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
ब्रह्मानंदम के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनके हैंडसम और स्टाइलिश बेटे से आज भी काफी लोग अनजान है। ब्रह्मानंदम के बेटे का नाम 'राजा गौतम कनगंती' है। वह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं।
राजा गौतम का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। राजा गौतम ने तेलुगु सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पहचान साल 2014 की तेलुगु फिल्म बसंती से मिली थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई अन्य फिल्मों में भी काम किया|




Comments
Post a Comment