कपिल के साथ नये शो मे होस्टिंग करेंगी ये बोल्ड अभिनेत्री, देखें तस्वीरें

छोटे पर्दे पर एक बार फिर कपिल शर्मा की वापसी होने वाली है। ऐसी खबर है कि वह एक कॅामेडी गेम शो के जरिए टीवी पर जबरदस्त कमबैक की तैयारी कर रहे हैं।यह तो साफ है कि कपिल शर्मा की तरह उनकी टीम के भी सदस्य किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।लेकिन अब कपिल अपने नए शो में एक ऐसी एंकर को लेकर आ रहे हैं जिसकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हैं।



जी हाँ दोस्तों जिस खूबसूरत एंकर की हम बात कर रहे हैं उन्हें आप बहुत ही अच्छे से जानते हैं वह बहुत खूबसूरत भी और अपनी बोल्ड अदाओ से उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना दिया हैं ।आप की जानकारी के लिए बता दे की इस बार कपिल के शो मे उनके साथ ‘मे आई कम इन मैडम’ की बोल्ड अभिनेत्री नेहा पेंडसे भी होस्टिंग करने वाली हैं।
कपिल के आने वाले शो को लेकर काफी चर्चाये हो रही हैं ।खबरों की माने तो बताया जा रहा हैं की कपिल का ये शो गेम से जुड़ा हुआ हैं और साथ में बेहतरीन कॉमेडी भी होगी बताया जा रहा हैं की इस तरह का शो भारतीय इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ हैं ।
कपिल के नये शो मे नेहा की एंट्री से ही लोग बहुत खुश हैं और इन दोनो को साथ मे नोक झोंक करते देखना चाहते हैं।खबरों की माने तो बताया जा रहा हैं की कपिल के इस नए शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन आने वाले हैं और बहुत ही जल्द ये शो टीवी पर भी दिखने वाला है।
 
source 

Comments