Gourav Chopra & Mouni Roy
इंडियन टेलीविजन के जाने माने एक्टर गौरव चोपड़ा और मोनी रॉय किसी समय में एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे। यह लोग इंडियन टेलीविजन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक माने जाते थे लेकिन अब यह दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
Divyanka Tripathi & Sharad Malhotra
दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा इंडियन टेलीविजन के सबसे प्यारे और चर्चित कपल्स में से एक माने जाते थे लेकिन बाद में यह दोनों भी अलग हो गए और दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी कर ली है और अब वह अपनी जिंदगी में काफी खुश है।
Kritika Kamra & Karan Kundra
जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और करण कुंद्रा किसी समय में इंडियन टेलीविजन के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाते थे। लोगों को लगने लगा था कि यह बहुत जल्द एक दूसरे से शादी भी कर लेंगे लेकिन बाद में यह दोनों भी एक दूसरे से अलग हो गए।
Karan V Grover & Kavita Kaushik
एक्ट्रेस कविता कौशिक और करण वी ग्रोवर किसी समय पर इंडियन टेलीविजन के काफी मशहूर कपल्स में से एक थे। इन दोनों ने साथ में स्टार प्लस के रियलिटी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था। लेकिन बाद में दोनों के बीच में सब कुछ ठीक नहीं रहा और यह दोनों अलग हो गए।
Karan Patel & Kamya Punjabi
करण पटेल और काम्या पंजाबी का नाम भी इंडियन टेलीविजन के मशहूर कपल्स में से एक था। दोनों एक साथ काफी अच्छे भी लगते थे लेकिन बाद में अचानक करण पटेल ने काम्या पंजाबी को छोड़कर एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली और अब वह अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।





Comments
Post a Comment