चेहरे को गोरा बनाने से लेकर मुंहासों के दाग भी हटा देंगे ये उबटन


चेहरे को गोरा बनाने से लेकर मुंहासों के दाग भी हटा देंगे ये उबटन
 
हमारे पूर्वज अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उबटन का इस्तेमाल करते थे। आज के समय में बाजार में बहुत सारी कॉस्मेटिक उत्पाद उपलब्ध है। जो यह दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से त्वचा की परेशानी दूर हो जाएगी। 


कॉस्मेटिक उत्पाद चेहरे को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। हमें अपने चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपाय ही इस्तेमाल करनी चाहिए। हमारी दादी नानी के पास कॉस्मेटिक उत्पाद नहीं थे फिर भी वह अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए उबटन इस्तेमाल करती थी। उबटन के इस्तेमाल से त्वचा काफी सुंदर और साफ हो जाती है। यह एक घरेलू चीज होती है जिसे हम घर पर ही बना सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर मुहांसों के दाग धब्बे, सनबर्न ,पिगमेंटेशन, वाइटहेड या ब्लैकहैड हैं तो आप उबटन का इस्तेमाल जरूर करें। आज हम आपको दो उबटन बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।
1. दाग धब्बे हटाने के लिए उबटन
एक चम्मच दूध का पाउडर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, चम्मच शहद, चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच हल्दी पाउडर।

 
बनाने की विधि
उपरोक्त सभी सामग्री को एक क्षण में डाल दीजिए। मुझसे पहले केवल सुखी सामग्रियों को ही पीसे। मिश्रण में शहद नींबू और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।इस विधि को आप हफ्ते में दो बार जरूर करें।
2. उबटन वाला फेस स्क्रब
सामग्री के रूप में आप एक चम्मच ओटमील, दो चम्मच पिसा हुआ खीरा, 3 चम्मच बेसन, दो चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच हल्दी।

 
बनाने की विधि
एक कटोरी लें और सभी चीजों को उस में डाल दें। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब इस मिश्रण को आप उंगलियों की सहायता से अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लगाते हुए इसे स्क्रब के रूप में रगड़ते रहे। यह प्रक्रिया 10 मिनट तक करें। उसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लीजिए।

Comments