मुंबई: एक्ट्रैस श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। अब फिल्मों में ही उनकी यादें बची हुई हैं। श्रीदेवी अक्सर फ़ैमिली फंक्शन हो यां फिर किसी भी खास मौके के लिए मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा से ही कपड़े डिजाइन करवाती थीं।
यहां तक कि मोहित मारवाह की शादी, जो कि श्रीदेवी के लिए आखिरी पारिवारिक शादी थी, उसमें भी पूरे शादी समारोह में उन्होंने मनीष के डिजायनर कपड़े ही पहने थे।
बताया जा रहा है कि अब मनीष अब श्रीदेवी के वो सारे ऑउटफिट जो कि उनके कलेक्शन के रहे हैं, वह उन्हें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर को यादगार के तौर पर सौंपर देंगे। मनीष की चाहत है कि वह श्रीदेवी के लिए इस काम को एक यादगार रूप दें, ताकि उनसे जुड़ा यह काम हमेशा याद रहें।
बता दें कि श्रीदेवी का फैशन सेंस बहुत ही अच्छा था। हाल ही में वह एक फैशन शो का भी हिस्सा बनी थीं। मनीष के साथ उन्होंने हाल ही में दुबई के एक फैशन शो में भी हिस्सा लिया था।
श्रीदेवी की स्टाइलिंग को लेकर भी वह हमेशा चर्चा में रहा करती थीं। उन्हें कई बार स्टाइलिंग अवार्ड से भी नवाजा गया है।
धड़क के लिए जाह्नवी कपूर की स्टाइलिंग भी मनीष ही कर रहे हैं। मोहित मारवाह की शादी के लिए श्रीदेवी ही नहीं उनकी बेटी ख़ुशी के लिए भी लहंगा उन्होंने ही डिजायन किया था।








Comments
Post a Comment