मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और अंशुला कपूर पिता बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों के साथ दुख की घड़ी में मजबूती के साथ खड़े रहे। श्रीदेवी के लिए लिखी गई उनकी आखिरी पोस्ट में उन्होंने अंशुला और अर्जुन के सपोर्ट को सराहा। इस बीच अंशुला ने सामने आकर अपनी सौतेली बहनों का साथ दिया है।
अर्जुन ने पंजाब में नमस्ते इंगलैंड की शूटिंग फिर से शुरू कर ली है लेकिन अंशुला अब भी अपने पिता के साथ हैं। अंशुला ने अपने सोशल साइट अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें हर स्थिति का डटकर सामना करने की बात लिखी है।
इसी पोस्ट पर अर्जुन कपूर के एक फैन ने जाह्नवी और खुशी कपूर को अपशब्द लिखे। अंशुला के इस पोस्ट पर अर्जुन के एक फैन ने जाह्नवी और खुशी के साथ-साथ बोनी कपूर को भी बुरा भला लिखा। इसके बाद अंशुला ने अपने पिता और बहनों का साथ देते हुए उस फैन का कमेंट डिलीट कर दिया। अंशुला ने लिखा कि वे अपनी बहनों के लिए ऐसे अपशब्द बर्दाश्त नहीं करेंगी।
बता दें कि अंशुला ने लिखा, मेरी बहनों के बारे में कुछ भी बुरा भला कहने या अपशब्द इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। मुझे यह कतई पसंद नहीं और इसी लिए आपके कमेंट मैने डिलीट कर दिए हैं। हालांकि भाई और मेरे लिए आपके प्यार को मैं समझ सकती हूं। अपके प्यार के लिए धन्यवाद।




Comments
Post a Comment