एक्ट्रेस बनने के लिए विद्या बालन ने किया कुछ ऐसा जिसे आप सोच भी नहीं सकते


Image result for vidya balan bold image in full hd
बॉलीवुड में विद्या बालन अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जाने वाली एक फेमस एक्ट्रेस है. विद्या बालन का अबतक फिल्मी सफर बेहद अच्छा और सफल रहा है. विद्या बालन को अभी तक एक राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.




एक्ट्रेस बनने के लिए विद्या बालन ने किया कुछ ऐसा जिसे आप सोच भी नहीं सकते
 
विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरला में हुआ था. विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है. उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल चेंबूर से की, और स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से संपन्न की. उनके पिता पी.आर. बालन जोकि डीजी केबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं. उनकी मां सरस्वती बालन जो कि एक ग्रहणी है. विद्या बालन तमिल, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पारंगत है. विद्या की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम प्रिया बालन है.
फिल्मी कैरियर

 
विद्या बालन को अपने शुरुआती फिल्मी करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं बल्कि उन्हें तो एक मलयालम निर्देशक ने अपशगुन तक कह दिया था. लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी. इसके बाद विद्या ने कई टीवी कमर्शियल ऐड और TV सीरियल में काम किया.

 
विद्या बालन को उनके फिल्मी करियर का पहला ब्रेक फिल्म "परिणीति" से मिला. फिल्म को समीक्षकों द्वारा बेहद सराहना मिली, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई लेकिन इस फिल्म में विद्या बालन का अभिनय आलोचकों को बहुत पसंद आया था. और उन्हें इस फिल्म के लिए शाइनिंग स्टार बॉलीवुड के पुरस्कार से सम्मानित किया भी किया गया.

Comments