
वैसे तो साउथ इंडियन फिल्मो में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेस है लेकिन जिस अभिनेत्री के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है उनकी ख़ूबसूरती सबसे अलग और खास है| ये साउथ इंडियन फिल्मो में काम करती है और एक बहुत ही खूबसूरत मॉडल भी है| साउथ के अलावा भारत में भी इनकी ख़ूबसूरती के लाखो दीवाने है | ज्यादा देर ना करते हुए चलिए आपको बताते है इस खूबसूरत बाला के बारे में |
जन्म और शिक्षा
जिस खूबसूरत बाला की हम बात कर रहे है उनका नाम है कैथरीन टेरेसा जो एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है | ये मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और मलयालम और कन्नड़ फिल्मो में काम करती है| इनका जन्म 10 सितम्बर 1989 को दुबई में हुआ था | इन्होने अपनी 12वी क्लास तक की पढाई दुबई में की है लेकिन उसके बाद किसी प्रॉब्लम की वजह से इन्हें इंडिया में आकर रहना पड़ा और आगे की पढाई यही पूरी की है |
कैरियर की शुरुआत
कैथरीन ने भारत में अपने कैरियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और इसी दौरान इन्हें कन्नड़ फिल्मो में काम करने का मौका मिला था| इनकी पहली कन्नड़ फिल्म थी शंकर आईपीएस जो की एक सुपरहिट फिल्म थी | उसके बाद इन्होने कैरियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और एक के बाद एक फिल्मो में काम किया है| इन्होने बहुत सारी फिल्मो में बोल्ड और ग्लैमरस रोल किये है जिसकी वजह से दर्शक इनके दीवाने हो गए है |
अवार्ड्स और सफलता
इनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चूका है | इन्होने एक फिल्म की थी गॉडफादर जिसमे इन्होने एक मानसिक रूप से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया था जिसकी वजह से इन्हें ये पुरष्कार प्राप्त हुआ था | केथरीन साउथ फिल्मो की एक उभरती हुई अभिनेत्री है और लोग इनको बहुत ही पसंद करते है |






Comments
Post a Comment