बाहुबली फिल्म के खूंखार विलेन 'भल्लालदेव' की बहन है बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें




बाहुबली और बाहुबली 2 फिल्म में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती को आप सभी जानते होंगे। राणा दग्गुबाती का जन्म दिसंबर 1984 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ था| वर्तमान में वह फिल्म नगर हैदराबाद में ही रहते हैं। राणा दग्गुबाती फिल्म अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म प्रोडूसर भी है। दग्गुबाती के पापा का नाम सुरेश बाबू है जो तेलुगु सिनेमा में एक फ़िल्म प्रोडूसर के तौर पर काम करते हैं।



 
राणा दग्गुबाती ने तेलुगु फिल्म 'लीडर' से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसका निर्देशन शेखर काममुला ने किया था। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती के साथ प्रिया आनंद और ऋचा गंगोपाध्याय ने काम किया था। यह फिल्म 19 फरवरी 2010 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी और इसे हिंदी में लीडर के नाम से डब किया गया।

 

 
राणा दग्गुबाती को अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन उनकी खूबसूरत बहन से आज भी बहुत लोग अनजान हैं। बता दे कि राणा दग्गुबाती की बहन का नाम मालविका दग्गुबाती है। मालविका उम्र में राणा दग्गुबती से छोटी हैं।

 
आपको बता दें कि मालविका शादीशुदा है। मालविका दग्गुबाती की 5 दिसंबर 2012 को शादी हुई थी। मालविका, राणा दग्गुबाती की इकलौती बहन हैं। मालविका की शादी में बॉलीवुड और साउथ के कई दिग्गज अभिनेता शामिल हुए थे।

Comments