मुंबई : बॉलीवुड बेहतरीन फिल्मों का खजाना हैं. यहां आए दिन बड़ी फिल्मों का निर्माण किया जाता हैं. कुछ ऐसी फ़िल्में हैं. जिन्हें देखकर दर्शकों के पास रोने के अलावा दूसरा कोई भी विकल्प नहीं था. इन फिल्मों में निभाया गया हर एक किरदार मील का पत्थर साबित हुआ हैं. अभिनेताओं द्वारा अपने अभिनय का दम इन फिल्मों में दिखाया गया हैं.
बॉलीवुड की 5 बेहतरीन फ़िल्में :
1. थ्री ईडियट्स (2009) : यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी हैं. जो अपनी इच्छा के अनुसार सब कुछ करना चाहते हैं. इस फिल्म के मुख्य कलाकार आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी थे. राजकुमार हिरानी द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया गया था.
2. द लंचबॉक्स (2013) : यह छोटे बजट की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं. हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके इरफ़ान खान ने इस फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय किया था. रितेश बत्रा द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया गया था.
3. हैदर (2014) : यह फिल्म एक बेटे द्वारा अपने लापता पिता को खोजने की कहानी पर आधारित हैं. इस फिल्म के मुख्य कलाकार तब्बू, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, इरफ़ान खान और के के मेनन थे. इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज द्वारा किया गया था.
4. वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010) : यह फिल्म कुख्यात डकैत सुल्तान मिर्जा के जीवन पर आधारित हैं. इस फिल्म की मुख्य भूमिका में अजय देवगन, इमरान हाशमी, कंगना राणावत, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा थे. मिलन लूथ्रिया द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया गया था.
5. ओएमजी ओह माय गॉड (2012) : इस फिल्म में एक इंसान को अपनी जरूरतों के लिए भगवान से लड़ता हुआ दिखाया गया हैं. इस फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती थे. उमेश शुक्ला द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया गया था.






Comments
Post a Comment