दोस्तों हमारी सपनों की दुनिया बहुत अजीबोगरीब होती है। रात भर में हमको बहुत सारे अजीबोगरीब सपने आते हैं। हमारे बहुत सारे सपने तो ऐसे होते हैं जिनके बारे में हम हर किसी को बता देते हैं मगर बहुत से सपने ऐसे होते हैं जिनके बारे में आपको भूलकर भी किसी को नहीं बताना चाहिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में आपको कभी भी किसी से बात नहीं करनी चाहिए।
1- सपने में सांप का दिखाई देना
अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो समझ ले आपको व्यापार या नौकरी में तरक्की होने वाली है। अपने सपने वाली बात किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
2- सपने में प्राकृतिक दृश्य को देखना
जब भी ऐसे सपने आते हैं जिनमें आपको पेड़,पौधे फूल पत्तियां नजर आती हैं तो समझ लेना चाहिए कि आपके घर में खुशियां आने वाली हैं। और अपने सपनों वाली बात किसी को बिल्कुल भी नहीं बतानी चाहिए।
3- सपने में मृत्यु को देखना
जब भी किसी मनुष्य को सपने में मृत्यु वाला सपना दिखाई देता है तो वह व्यक्ति एकदम से घबरा जाता है और अपने सपने वाली बात किसी के साथ भी साझा कर लेता है मगर आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना चाहिए इससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है।



Comments
Post a Comment