आपने अक्सर लोगो को कहते सुना होगा की आजकल 1 रूपए में आज क्या मिलता है? मंगाई देखते हुए ये बात सही भी लगती है. ऐसे में अगर आपसे पुछा जाए की एक रूपए की कीमत क्या है, तो आप भी इसे शायद मजाक ही समझेंगे।
आज से दशकों पहले शायद लोगों ने नहीं सोचा होगा की जिस एक रूपए के नोट का वो इस्तेमाल एक आम नोट के रूप में कर रहे है, वो एक दिन हजारों रूपए का होगा। आपने कई एंटीक नोट और सिक्कों के बारे में सुना और देखा होगा जो हजारों लाखों रूपए में बिकते होंगे, लेकिन क्या आज इन नोटों की खाशियत जानते है. ध्यान देने वाली बात ये है की सभी 1 रूपए के नोट मूल्यवान नहीं होते. ज्यादातर आजादी से पहले के नोटों को आज एंटीक माना जाता है.
अगर आपके भी .पास ऐसा एंटीक नोट है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि दिल्ली में फेयर ऑल इंडिया आर्ट एंड क्राफ्ट सोसाइटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आप ऐतिहासिक नोटों को देख सकते है और चाहे तो खरीद-बिक्री भी कर सकते है।
इस प्रदर्शनी में आपको भारत की आजादी से पहले के नोट भी मिल जायेंगे और यहाँ इनकी कीमत ऑनलाइन सेल की तुलना में बेहद कम होगी। इस मेले में 1949 में शुरु हुआ पहला नोट 6,000 रुपए में बिक रहा है जबकि साल 1964 का नोट 14000 में बिक रहा है क्योकि यह खास एक रुपए का नोट बहुत कम तादाद में इश्यू किए गए थे। ऐसे में इस नोट की इतनी कीमत अपने आप में एक हैरानी का विषय है। अगर आपके पास पहले से ऐसा नोट है तो आप उसे यहां बेच भी सकते हैं।




Comments
Post a Comment