बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार है जिनके नाम का सिक्का पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में चलता है पर इन्ही सितारों में कुछ ऐसे एक्टर भी शामिल है जो अपने असली नाम की जगह अपने नकली नाम से इस इंडस्ट्री में फेमस है और इसके बारे में आम जनता को बिलकुल भी जानकारी नहीं है | हम आपको यहाँ बता रहे है ऐसे टॉप 10 एक्टर्स के बारे में जिन्होंने असली की जगह अपने नकली नाम से बॉलीवुड में शोहरत हासिल की है |
10. सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान है जो इन्होने फिल्म में खिलाड़ी तू अनाड़ी के बाद बदला था |
9. प्रीती जिंटा
एक दशक पहले तक बॉलीवुड की फैशन क्वीन और सबसे चुलबुली एक्ट्रेस रही प्रीती जिंटा का असली नाम प्रीतम जिंटा सिंह है |
8. सनी देओल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले एक्शन हीरो सनी देओल ने भी फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था| सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है |
7. शाहिद कपूर
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर ने अपना नाम शाहिद खट्टर से बदल कर शाहिद कपूर कर लिया था |
6. गोविंदा
गोविंदा बॉलीवुड के ऐसे हीरो है जिन्होंने हर किरदार में बेहतरीन अभिनय किया है चाहे वो एक्शन हो, कॉमेडी हो या इमोशनल ड्रामा | गोविंदा का असली नाम गोविन्द अरुण आहूजा है |
5. ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के सबसे अच्छे डांसर्स में से एक ऋतिक रोशन भी अपना नाम बदल चुके है | इनका असली नाम ऋतिक नागरथ है |
4. रजनीकांत
रजनीकान्त का जन्म शिवाजी राव गायकवाड़ के तौर पर हुआ था पर अपने जन्म के दो मिनट के बाद ही इन्होने अपना नाम बदल कर रजनी कर लिया ( जोक एक तरफ लेकिन फिल्मो में आने से पहले किया था)
3. अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम विशाल देवगन से बदलकर अजय देवगन रख लिया था |
2. रणवीर सिंह
बॉलीवुड के बाजीराव और खिलजी बन चुके रणवीर सिंह ने फिल्मों में आने से पहले अपना सरनेम बदल लिया था | इनका असली नाम रणवीर भवनानी है |
1. सलमान खान
बॉलीवुड के सबसे बड़े खान यानि की सलमान खान भी अपना नाम बदल चुके है | सलमान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम खान है |SOURCE











Comments
Post a Comment