Posted by
filmy news
on
- Get link
- X
- Other Apps
लीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मंगलवार को एक ईवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं. यहां वह स्काय ब्लू कलर की साड़ी में दिखाई दीं.

बता दें, हाल ही में खत्म हुए लैक्मे फैशन वीक का इस साड़ी से डायरेक्ट कनेक्शन है. दरअसल, अभी तक सर्दियां खत्म भी नहीं हुई हैं और बॉलीवुड सितारो ने अपने नए लुक्स से अभी से ही इस साल के ट्रेंड सेट कर दिए हैं.

दरअसल, लैक्मे फैशन वीक में रिद्धी मेहरा द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस पर एक मॉडल ने वॉक किया था और इसके तुरंद बाद ही माधुरी के स्टाइलिस्ट संजय कुमार दौहलिया और अमी पटेल ने इस साड़ी को माधुरी के लिए पिक कर लिया

दरअसल, माधुरी द्वारा पहनी गई इस साड़ी की खासियत इसकी जैकेट और पल्लू है. इसके अलावा इसका एंब्रॉयडरी वर्क भी काफी अच्छा है.

माधुरी ने इस साड़ी के साथ आम्रपाली ज्वेल्स के इयररिंग्स के साथ पहने थे और अपने लुक को कंपलीट किया था.
Comments
Post a Comment