श्रीदेवी की खूबसूरती के सभी दीवाने थे। उन्होंने खुद ने एक बार इंटरव्यू में अपनी खूबसूरती से जुड़े कई राज बताए थे। फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीदेवी ब्यूटी और फैशन सेंस के लिए जानी जाती थीं। श्रीदेवी अपने फिटनेस फिगर पर बहुत ध्यान देती थीं। उन्होंने फिटनेस फिगर को इस तरह से मेटेंन किया कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती दिखती थीं। वे स्ट्रिक्ट प्लान फॉलो करना बेहद पसंद करती थीं। इसके अलावा बल्ड सर्कुलेशन के लिए नियमित रूप से हेड मसाज करना भी जारी रखती थीं। वे कैमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्टों से हमेशा दूरी बनाए रहती थीं। बस जरूरी क्रीम और लिप लाइनर लप ग्लॉस को काम लेना जरूरी समझती थीं। उनकी खास बात यह थी कि वे सोने से पहले मेकअप उतारना नहीं भूलतीं और फिटने बरकरार रखने के लिए योगा को विशेष महत्व देती थीं।
श्रीदेवी को कैमिकल्स युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट के बजाय नेचुरल प्रोडक्ट पर ज्यादा भरोसा रहा। वे स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीना फायदेमंद मानती थीं। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए खेल खेलना पसंद करती थीं।
उनकी खूबसूरती के कई किस्से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। महिलाएं सोशल मीडिया से उनके खूबसूरती के टिप्स लेकर आजमाया करती थीं। आज भले ही श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत छवि लोगों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।



Comments
Post a Comment